(खबरें अब आसान भाषा में)
Assam Train Accident: मध्य असम में राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से हाथियों की मौत का आंकड़ा रविवार को तब बढ़कर आठ हो गया, जब एक हाथी के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, झारखंड में रेल अधिकारियों ने पटरियों के पास जंगली हाथियों के झुंडों की बढ़ती आवाजाही के मद्देनजर 8 ट्रेनें रद्द कर दी हैं।