Attack on Assam Police: असम पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने रविवार (22 मार्च) सुबह बताया कि ULFA (I) के संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है