Asian Markets: MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स 2 फीसदी तक गिर गया है। ईरान पर US और इज़राइल के हमलों के बाद एशियाई बाजार 11 महीनों के अपने सबसे खराब दौर के ट्रैक पर नजर आ रहे हैं। साउथ कोरिया के बाजार में सबसे ज्यादा कमजोरी दिख रही है। छुट्टी से लौटने के बाद ये 5 फीसदी से ज़्यादा गिर गया और प्रोग्राम ट्रेडिंग के लिए कुछ समय के लिए सेल-ऑर्डर रोक दिए गए