कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के बावजूद भारतीय टीम का एशिया कप हॉकी के पहले मैच में निचली रैंकिंग वाली चीन के खिलाफ प्रदर्शन निराशाजनक रहा हालांकि मेजबान ने 4 . 3 से जीत दर्ज की. पिछले दो बार की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम भले ही मैच जीत गई हो लेकिन प्रदर्शन एकदम लचर रहा और उसने चीन को मैच में बने रहने के मौके दिये ।भारतीय टीम 11 में से चार पेनल्टी कॉर्नर ही भुना सकी.