India vs Malaysia: राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे सुपर-4 स्टेज में भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराकर शानदार जीत हासिल की। बता दें कि सुपर-4 स्टेज में भारत का पहला मैच कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया अब 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई। चीन दूसरे और मलेशिया तीसरे नंबर पर है। भारत के इस जीत के साथ ही हॉकी एशिया कप से कोरिया बाहर हो गई है