Asia Cup 2025: ये फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण लिया जा सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। BCCI ने कथित तौर पर एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को बताया है कि वह जून में श्रीलंका में होने वाले महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप और पुरुष एशिया कप 2025 से अपनी टीमों को वापस ले रहा है