Ashok Leyland Share Price: हिंदुजा ग्रुप की कॉमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली दिग्गज कंपनी अशोक लीलैंड के शेयरों में आज खरीदारी का तूफान आया और शेयर उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। इस जोरदार तेजी की वजह अशोक लीलैंड के एक विलय के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी है। जानिए इस प्रस्ताव में क्या है जिसके चलते निवेशक इसके शेयरों पर टूट पड़े?