Asaram Bapu Bail: राजस्थान हाई कोर्ट ने बुधवार (29 अक्टूबर) को स्वयंभू संत आसाराम बापू को मेडिकल आधार पर छह महीने की अंतरिम जमानत दे दी। जोधपुर केंद्रीय जेल में बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने अपनी बिगड़ती सेहत और इलाज की जरूरत का हवाला देते हुए नियमित जमानत याचिका दायर की थी