Arvind Kejriwal News: भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने उनकी दो पूर्व शिकायतों का संज्ञान लिया और इसके आधार पर अब विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया गया है। बीजेपी विधायक ने सीवीसी को दी गई अपनी पहली शिकायत में आरोप लगाया कि केजरीवाल ने 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) जमीन पर एक भव्य महल का निर्माण करने के लिए भवन नियमों का उल्लंघन किया