Arijit Singh News: अरिजीत सिंह ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘नमस्ते, आप सभी को नया साल मुबारक। इतने वर्षों तक मुझे एक श्रोता के रूप में इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं घोषणा करता हूं कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं रोक रहा हूं’