Arijit Singh Song: बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी आवाज का जादू दर्शकों के दिलों पर गहराई से असर करता है। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ का गाना ‘खैरियत’ यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला गाना बन गया है। यह उपलब्धि न सिर्फ अरिजीत के करियर में एक नया मुकाम है, बल्कि दर्शकों के लिए भी भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है।