Aravali Hills : केंद्र सरकार ने रविवार को उन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा से बड़े पैमाने पर खनन शुरू हो जाएगा। सरकार ने साफ किया कि अरावली का 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा पहले की तरह सुरक्षित रहेगा और खनन को लेकर किसी भी तरह की छूट नहीं दी गई है