(खबरें अब आसान भाषा में)
Anuparna Roy: अनुपर्णा रॉय ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी पहली फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीतकर भारतीय सिनेमा का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। इस उपलब्धि को उन्होंने खासतौर पर महिलाओं को समर्पित किया और इसे उनके संघर्षों की आवाज बताया है।