Anupama Spoiler: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में जया की गंभीर हालत और इलाज के लिए एक लाख रुपये की जरूरत ने अनुपमा को गहरे संकट में डाल दिया है। मदद के लिए हाथ-पैर मारने के बावजूद, वसुंधरा और मोटी बा की बेरुखी के कारण अनुपमा को अपनी दोस्त की जान बचाने के लिए अब अपनी आखिरी जमा-पूंजी दांव पर लगानी पड़ सकती है।