Anupama Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ‘अनुपमा’ में एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। दिग्विजय का गुस्सा भड़कने और अनुपमा की तीखी प्रतिक्रिया के बाद मही और गौतम के वैवाहिक जीवन में गंभीर संकट मंडरा रहा है। गोवा में अनुपमा की जिंदगी अब नई उलझनों से घिर गई है, जहां दोस्ती और परिवार के रिश्ते खतरे में पड़ते दिख रहे हैं।