अधिकारियों के मुताबिक, जीएमसी अनंतनाग में डॉ. राथर के निजी लॉकर से एके-47 राइफल बरामद हुई है। फिलहाल डॉक्टर और हथियार दोनों श्रीनगर पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें शस्त्र अधिनियम की धारा 7/25 और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13, 28, 38 और 39 के तहत आरोप लगाए गए हैं