(खबरें अब आसान भाषा में)
Amit Jogi Verdict: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गुरुवार को निचली अदालत के 2007 के फैसले को पलटते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की 23 साल पुराने हत्या मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने उन्हें तीन हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश भी दिया है।