Ambikapur Accident: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम गुमगा के पास एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में कार और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्स् के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग रायपुर के चंगोराभाटा के रहने वाले थे