Amarnath Yatra 2025: पहलगाम और बालटाल दोनों बेस शिविरों से श्री अमरनाथ जी यात्रा आज (17 जुलाई 2025) के लिए स्थगित कर दी गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रूट पर तत्काल मरम्मत और रखरखाव कार्य किए जाने की जरूरत है। इसलिए, आज दोनों बेस शिविरों से पवित्र गुफा की ओर किसी भी प्रकार की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी