Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस साल 3 जुलाई से यात्रा शुरू होगी और 9 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा (रक्षा बंधन) के दिन समाप्त होगी। अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक के बाद बुधवार (5 मार्च) को इसका ऐलान किया गया। इस साल की तीर्थयात्रा 37 दिनों तक चलेगी। इस दौरान भक्तों को बाबा बर्फानी का आशीर्वाद लेने का अवसर मिलेगा