Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी 2025, जिसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं, 10 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। काशी में शिव-पार्वती की भव्य पूजा होती है। व्रत से सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पूजा, जागरण और भजन-कीर्तन शुभ माने जाते हैं