Sandhya Theatre Woman Death Case: लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को उनकी हाल में रिलीज हुई चर्चित फिल्म ‘पुष्पा 2: द राइज’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार (13 दिसंबर) गिरफ्तार कर लिया। अभिनेता को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर से हिरासत में लिया गया और फिर पुलिस की गाड़ी में चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने ले जाया गया