(खबरें अब आसान भाषा में)
Allu Arjun Arrested: हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ के सिलसिले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है। 4 दिसंबर को हैदराबाद में उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था