Allu Arjun Arrest: अभिनेता को शुक्रवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर से हिरासत में लिया गया और पुलिस की गाड़ी में चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामा राव ने अभिनेता के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई और इस कार्रवाई को “सरकार की असुरक्षा” का उदाहरण बताया