Allu arjun: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हाल ही में ‘पुष्पा 2’ के टोक्यो प्रीमियर में पहुंचे, जहां उनका स्वागत बेहद खास अंदाज में हुआ। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने जापानी भाषा में दर्शकों से संवाद किया, जिसने वहां मौजूद फैंस को भावुक कर दिया। उनकी यह कोशिश सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहुंच को एक बार फिर साबित कर दिया।