Alkem Laboratories shares: अल्केम लैबोरेटरीज के शेयर बुधवार को शुरुआती कारोबार में 2 फीसदी तक लुढ़क गए। यह गिरावट कंपनी के शेयरों में एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद आई है। इस ब्लॉक डील के जरिए कंपनी की 1.4% हिस्सेदारी को खरीदा-बेचा गया है। माना जा रहा है कि यह हिस्सेदारी प्रमोटर ग्रुप की सदस्य जयंती सिन्हा ने बेची है।