Al-Falah University: यूनिवर्सिटी पर यह कार्रवाई 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले पर हुए भीषण आत्मघाती बम धमाके से जुड़े ‘वाइट-कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल की जांच के बाद की गई है। जांच में सामने आया है कि यह विश्वविद्यालय न केवल वित्तीय धोखाधड़ी का केंद्र था, बल्कि आतंकी गतिविधियों के लिए एक ऑपरेशनल हब के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा था