Akshay Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने स्वीकार किया है कि वह अत्यधिक शिक्षित लोगों के बीच ‘इनफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स’ (छोटापन) महसूस करते हैं और उन्हें अपनी कम पढ़ाई का मलाल है। उन्होंने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए प्रशंसकों को संदेश दिया कि वे उन्हें नहीं, बल्कि शिक्षा के महत्व को फॉलो करें।