Akshay Kumar: अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के लिए नोएडा के एक मॉल पहुंचे, जहां हजारों की भारी भीड़ देखकर वह दंग रह गए। अभिनेता ने कहा कि 36 साल के करियर में उन्होंने कभी किसी मॉल में इतना जनसैलाब नहीं देखा, हालांकि इस दौरान भीड़ द्वारा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सोशल मीडिया पर आलोचना भी हुई।