Ajax Engineering IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। पब्लिक इश्यू को संभालने वाले बुक रनिंग लीड मैनेजर ICICI सिक्योरिटीज, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेएम फाइनेंशियल, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और SBI कैपिटल मार्केट्स हैं