Flying Taxis in India: एयरोस्पेस स्टार्टअप सरला एविएशन ने स्टार्टअप महाकुंभ में अपनी प्रोटोटाइप एयर टैक्सी ‘शून्य’ को पेश कर दिया है। यह टैक्सी एक बार में 160 किलोमीटर की दूरी तक उड़ सकती है। हालांकि इसे 20 से 30 किमी की छोटी यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। सबसे पहली इसकी सर्विस बेंगलुरु में शुरू की जाएगी। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में शुरू होगी