Air India News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI315 को तकनीकी खराबी के चलते हांगकांग वापस लौटना पड़ा है। यह घटना गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के दुखद हादसे के कुछ ही दिनों बाद हुई है, जो टेकऑफ के तुरंत बाद ही क्रैश हो गई थी। उस विमान में सवार 241 यात्री और जमीन पर 10 से ज्यादा लोग मारे गए थे