Air India Flight News: एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI 159 नई दिल्ली से अहमदाबाद आई थी। यहां से उसे लंदन के लिए उड़ान भरनी थी। हालांकि उड़ान से ठीक पहले विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने की वजह से फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। यह अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की दूसरी उड़ान है जिसमें तकनीकी खराबी आई है।