IMF की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने कहा कि उनकी संस्था ने AI पर रिसर्च की है। उन्होंने बताया, “हमारी जानकारी के आधार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से वैश्विक विकास दर में करीब एक प्रतिशत पॉइंट तक बढ़ोतरी हो सकती है। हम इसे लगभग 0.8 प्रतिशत मानते हैं। इसका मतलब है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था कोविड महामारी से पहले की तुलना में ज्यादा तेज़ी से बढ़ सकती है