(खबरें अब आसान भाषा में)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ दफ्तरों तक ही सीमित नहीं है। इसने आम लोगों और किसानों तक भी अपनी पहुंच बना ली है। पहले जहां ऑफिस कर्मचारियों के लिए AI मेल लिखने, प्रेजेंटेशन बनाने और कैलकुलेशन करने जैसे काम आसान बनाता था, वहीं अब यह तकनीक खेती-किसानी में भी किसानों का हाथ बटाने लगी है।