Agriculture Scheme: राजस्थान सरकार की कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत किसानों को आधुनिक उपकरण खरीदने पर 40–50% तक सब्सिडी मिल रही है। धौलपुर में आवेदन 14 फरवरी तक किए जा सकते हैं। फिलहाल यह योजना एससी वर्ग के किसानों के लिए है। इच्छुक किसान राज किसान साथी पोर्टल या ई-मित्र केंद्र से आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं