(खबरें अब आसान भाषा में)
भारत ने बुधवार, 20 अगस्त को ओडिशा के चांदीपुर से अपनी सबसे ताकतवर अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान मिसाइल के सभी तकनीकी और ऑपरेशनल पहलुओं की पूरी तरह जांच की गई। यह टेस्टिंग भारत की सैन्य क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।