Adani Group Stocks: म्यूचुअल फंड्स ने जून महीने में अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी की है। उन्होंने अदाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में कुल 2800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। ग्रुप की कुल 8 बड़ी प्रमुख लिस्टेड कंपनियों में म्यूचुअल फंड्स ने शुद्ध रूप से खरीदारी की। वहीं ACC ग्रुप का इकलौता ऐसे शेयर रहा, जिसमें म्यूचुअल फंडों की ओर से निकासी देखी गई