HUL Share Price: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के शेयरों में पिछले दो दिनों से शानदार तेजी देखी जा रही है। इन दो दिनों में इसके शेयरों का भाव लगभग 12 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। आज 1 अगस्त को कारोबार के दौरान कंपन के शेयरों में 8 प्रतिशत तक की तेजी आई है। यह उछाल कंपनी के जून तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आया है