राजस्थान के उदयपुर जिले में फ्रांस की एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। दिनभर की शूटिंग के बाद पूरी टीम एक पार्टी में शामिल हुई। इसी दौरान आरोपी ने युवती को सिगरेट पीने के बहाने बाहर बुलाया और फिर गाड़ी में छेड़छाड़ की। इसके बाद अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।