Abu Qatal Killed in Pakistan: भारत का मोस्ट वांटेड लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अबू कताल पाकिस्तान में मारा गया है। शनिवार शाम को हुए एक हमले में उसकी मौत हो गई है। कताल हाफिज सईद का बेहद करीबी बताया जा रहा है। वह जम्मू – कश्मीर में कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था। उसके खिलाफ NIA ने चार्जशीट भी दाखिल की है