Abhishek Bachchan: एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने अपनी शादी को करियर की होड़ के बजाय एक समान साझेदारी बताया है, जिसका श्रेय उन्होंने अपनी परवरिश और ‘अहंकार’ (ईगो) के सकारात्मक उपयोग को दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी जीत किसी को पीछे छोड़कर नहीं बल्कि अपनी मेहनत से हासिल करने में विश्वास रखते हैं, जैसा कि उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ अपने करीब दो दशक के रिश्ते में निभाया है।