Delhi Politics News: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की ‘आप’ सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने जोरदार झटका दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब कैलाश गहलोत को लेकर मीडिया में तमाम अफवाहें सामने आ रही हैं। एक ओर जहां दिल्ली कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devindra Yadav) इस बात का दावा कर रहे हैं कि वो जल्दी ही कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं तो वहीं रिपब्लिक भारत के सूत्रों से कुछ और ही खबर आ रही है कि वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क की खबर के मुताबिक शाम 5 बजे कैलाश गहलोत बीजेपी में शामिल होंगे।