Aamir Khan: आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ के क्लाइमेक्स से संतुष्ट न होने पर उसे खुद दोबारा लिखा, ताकि कहानी का अंत अधिक प्रभावशाली बन सके। फिल्म के सह-निर्माता मंसूर खान ने बताया कि आमिर के सुझाव के बाद पूरी टीम ने माना कि नया क्लाइमेक्स फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ बेहतर न्याय कर रहा है।