Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक लंबे समय बाद फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वहीं इस दिनों आमिर अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के प्रमोशन में लगे हैं। इसी दौरान आमिर ने एक इंटरव्यू में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि ये फिल्म इतनी भव्य और बड़ी होगी कि हो सकता है ये उनके करियर की आखिरी फिल्म साबित हो