आम आदमी पार्टी (आप) के जिन 13 पार्षदों ने हाल ही में पार्टी छोड़कर नया दल बनाया है, वे पहले कांग्रेस से आप में शामिल हुए थे। आप को यह ताजा झटका ऐसे वक्त में लगा है जब पार्टी पहले ही इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा से करारी हार झेल चुकी है। चुनावी हार के बाद पार्टी में अंदरूनी कलह बढ़ने लगी और असंतोष साफ नजर आने लगा