Bombay High Court News: बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार (12 अगस्त) को एक मामले में बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई व्यक्ति सिर्फ आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड जैसे दस्तावेज रखने से भारत का नागरिक नहीं बन जाता। अदालत ने यह टिप्पणी बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में एंट्री करने वाले एक व्यक्ति को जमानत देने से इनकार करते हुए की