BCCI New Central Contract 2-26-27 Rohit Sharma Virat Kohli: भारतीय सिलेक्शन कमिटी ने बीसीसीआई से प्रतिष्ठित ग्रेड ए+ श्रेणी को पूरी तरह से खत्म करने का प्रस्ताव रखा है, जिसका सीधा असर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों पर पड़ेगा. बीते एक दशक से भी ज्यादा समय से ये दोनों दिग्गज इस टॉप कैटेगरी में बरकरार थे. इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा सात करोड़ रुपये सालाना फीस मिलती थी.