Lucknow Crime News: नए साल पर लखनऊ से एक सन्न कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी। घटना थाना नाका क्षेत्र की है। यहां के होटल शरणजीत में 5 लोगों के शव बरामद किए गए। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी आगरा जिले का रहने वाला है। हत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। आरोपी की पहचान अरशद के रूप में हुई। आरोपी अरशद ने अपनी मां और चार बहनों, जिनमें 9 साल की आलिया, 19 साल की अल्शिया, 16 साल की अक्सा और 18 साल की रहमीन अस्मा की हत्या की।
इस घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से सभी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि अरशद अपने पूरे परिवार के साथ मंगलवार यानी कल रात को ही आगरा से लखनऊ गया था, जहां वह होटल शरणजीत में ठहरा था। होटल में ही उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। अरशद और उसका पूरा परिवार आगरा का रहने वाला है, जहां वह इस्लाम नगर के तेहड़ी बगिया के कुबेरपुर में रहते हैं।
ब्लेड से काटा गला
पुलिस ने मौके से ब्लेड बरामद किया है। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक परिवार 30 दिसंबर को लखनऊ घूमने आया था। 31 दिसंबर की रात जब पूरा शहर और देश नए साल के जश्न में डूबा था तो युवक अरशद ने पहले अपनी मां और फिर चार बहनों की ब्लेड से काटकर हत्या कर दी। अभी तक की पूछताछ में युवक ने पारिवारिक कलह को वजह बताया है। लेकिन पुलिस हत्यारोपी अरशद से पूछतछ में जुटी हुई है।
पुलिस ने क्या कहा
डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि थाना नाका क्षेत्र से 1 जनवरी को सूचना प्राप्त हुई कि होटल शरणजीत में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की गई है। तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ मे आरोपी ने बताया गया कि उसने पारिवारिक कलह की वजह से अपनी मां सहित चार बहनों की हत्या कर दी है।
इसे भी पढ़ें- बमबाज गुड्डू मुस्लिम या कोई और…दिल्ली में शाइस्ता परवीन से कौन मिला? अतीक के भांजे ने खोला मामी के मीटिंग का राज