Nifty पर राय देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि महत्वपूर्ण 200-डे ईएमए फिर से सुर्खियों में है। मंगलवार को दिखा उछाल बाजार में तेजी के एक और दौर का शुरुआती संकेत हो सकता है। निफ्टी के निकट अवधि में 23,500-24,000 के व्यापक दायरे में रहने की उम्मीद है। लोअर रेंज से वापसी के बाद, आने वाले हफ्ते में इसके 24,000 के स्तर तक बढ़ने की संभावना है